उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर के छात्र – छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक परिभ्रमण

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर मनसाही के छात्र – छात्राओं को शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष खुशबू खातून सचिव वंदना देवी एवं प्रधानाध्यापक गुरुदेव प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

प्रधानाध्यापक श्री यादव ने बताया कि उक्त योजना के तहत विद्यार्थियों को पूर्णिया कस्बा स्थित कृषि विश्वविद्यालय एवं अररिया के कुशियार गांव स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क का भ्रमण कराया जाएगा। इस शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं को किताबों में वर्णित चीजों को प्रत्यक्ष देखकर उसके बारे में समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

साथ ही बाहरी वातावरण से वे कनेक्ट हो पाएंगे। इस तरह की योजना से छात्र – छात्राओं के मानसिक एवं बौद्धिक ज्ञान को बढ़ावा देने में मदद मिलती हैं ।

उन्होंने बताया कि कक्षा आठ के सभी नामांकित छात्राओं को इस परिभ्रमण के लिए भेजा गया।परिभ्रमण दल में विद्यालय की वरीय शिक्षिका अंजली देवी,गुड्डी देवी, ज्योति कुमारी सहित शिक्षक प्रेम कुमार परदेसी, संजीव कुमार पासवान और विक्रम कुमार शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई