नगर पंचायत में मना होली मिलन समारोह
अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य पार्षद बबलू मंडल,ईओ अरविंद कुमार,थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार,पार्षद प्रतिनिधि संजीव शाह,बंटी सिंह,नपं सहायक आनंद कुमार पासवान सहित सभी वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के बाद पहली बार नगर पंचायत कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।शैलेंद्र कुमार, चंद्रदीप पासवान,अब्दुल कैयूम, जुगनू शाह,शेख मोसिम समेत नगर पंचायत के अन्य पार्षद व कर्मी मौजूद रहे।




























