मनसाही/कटिहार – राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस संदर्भ में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी श्वेता सुमन ने बतायी कि अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के अकादमिक प्रगति से अवगत कराना एवं घरों में किस प्रकार से बच्चों को अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता हैं ।
सभी वर्ग शिक्षकों के द्वारा अभिभावको को संगोष्ठी में बताया गया कि आने वाले बच्चों के वार्षिक परीक्षा की तैयारी हम कैसे करवाए तथा बच्चों के इस वार्षिक परीक्षा में अभिभावक की क्या-क्या भूमिकाएं होगी।
इस संदर्भ में चर्चाएं की गई । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में कालेश्वर साह,अमित कुमार,मनोज कुमार, सुषमा कुमारी,रवि कुमार,तारकेश्वर कुमार ऋषि,योगेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
वहीं देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया । इस संदर्भ में विद्यालय के वरीय शिक्षक कालेश्वर साह ने बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाई जाती हैं,इनका निधन 28 फरवरी 1963 को पटना के सदाकत आश्रम में हुआ था।




























