कटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एवं जिला एड्स कार्यक्रम इकाई कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम परिसर में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर उषा देवी अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपमेयर श्री मंसूर आलम, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार पाण्डेय, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी अशरफ रिजवी, सिविल सर्जन डॉ. जेएन सिंह, वाईआरजी केयर के टेक्निकल एक्सपर्ट अजय कुमार बरनवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।इस हेल्थ कैंप में एचआईवी,टीबी, हेपेटाइटिस, सिफिलिस, बीपी एवं शुगर की जांच की गई तथा यौन संचारित रोगों के प्रति विशेष जागरूकता प्रदान की गई। जिन व्यक्तियों में किसी भी प्रकार की बीमारी पाई गई, उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
सम्पूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के तहत “सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक” के तहत जोख़िम पूर्ण व्यवहार वाले व्यक्तियों को व्यवहार परिवर्तन परामर्श, रोजगार हेतु कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ना एवं समेकित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति, फिजिशियन डॉ. सरफराज, डीपीएम डेप्कू शौनिक प्रकाश, एएनएम डोली आनंद, एटीएम सनी कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी अश्वनी कुमार झा, मिथिलेश कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार, केसर सहाबी, रूबी कुमारी, मिराज, मीनू कुमारी, नीतू कुमारी,अशोक कुमार,जितेंद्र महाराज, अरुण कुमार झा, सनी कुमार पोद्दार, विक्की कुमार, राम निरीक्षण दुबे, प्रभाकर लाल दास एवं नवीन कुमार सेन की सक्रिय सहभागिता रही।
डीपीएम डेप्कू शौनिक प्रकाश ने बताया कि मेगा समेकित स्वास्थ्य शिविर में कुल 350 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें परामर्श एवं जॉच की संख्या- 261 लोगों की रही।एचआईवी संक्रमित की संख्या 08 पायी गयी। सिफीलिस संक्रमित-05 चिन्हित किये गये। टीबी मरीजों की संख्या 17 निकला। आउटरिच की संख्या 04 की रही। साथ ही स्वास्थ्य चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा वितरण 261 लोगों के बीच किया गया।




























