विधायक गोपाल अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,किशोरी की आत्महत्या मामले में न्याय का आश्वासन दिया

SHARE:

दिघलबैंक /मुरली धर झा

शनिवार को ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिघलबैंक प्रखंड के लोहागरा गांव में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

ज्ञात हो कि 19 वर्षीय युवती ने कुछ दिन पूर्व आत्महत्या कर लिया थी।जिसके बाद पिता ने पड़ोसी युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।घटना की जानकारी मिलने के बाद कोढ़ोबारी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मोहामारी, धनतोला, सिंघीमारी और लोहागरा जैसे क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा लगातार लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है।

विधायक गोपाल अग्रवाल ने वर्तमान घटना को लेकर कहा कि पुलिस अधीक्षक एक अच्छे अधिकारी हैं। उनके रहते किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और
घटना से जुड़े सभी अपराधियों को जेल भिजवाया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई