किशनगंज /प्रतिनिधि
शहर के रूईधासा स्थित किशनगंज क्लब में शुक्रवार की संध्या भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, किशनगंज इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णियां, ठाकुरगंज, गलगलिया सहित आसपास के क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता पूर्णियां से पधारे सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्री रूद्रानंद सहाय ने की। अपने संबोधन में उन्होंने स्वास्थ्य बीमा, पेंशनर्स को प्राप्त होने वाले विभिन्न लाभों तथा उनके हितों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
सभा को पूर्णियां से आए सेवानिवृत्त पदाधिकारी अरुण कुमार वर्मा, चंद्रशेखर दास एवं सुनील कुमार झा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने पेंशनर्स की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई।
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से संदीप घोष राय को अध्यक्ष, रतन कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार मजूमदार को सचिव, शंकर नारायण दत्ता को कोषाध्यक्ष तथा आशीष कुमार घोष एवं ठाकुरगंज के विष्णु देव सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया।
इकाई के सचिव श्री मजूमदार ने बताया कि देशभर में लगभग 7.50 लाख सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं, जिनके हितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन इकाइयों पर है।बैठक में दीपक कुमार घोष, प्रतुल कुमार बनर्जी, माणिक कुमार बनर्जी, नाथुन प्रसाद, किशन मल्लिक, पवित्र कुमार सिंह राय, ठाकुरगंज के प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पी.सी. सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


























