अमित शाह का बिहार दौरा: घुसपैठ बर्दास्त नहीं,सीमांचल क्षेत्र में सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर के सारे अवैध अतिक्रमण ध्वस्त होंगे 

SHARE:

अररिया /प्रतिनिधि 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दुसरे दिन अररिया के सिकटी प्रखंड अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के लेटी में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में निर्णायक कार्रवाई की प्राथमिकता को एक बार फिर से दोहराया है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा था और जनता ने अपना समर्थन भी दिया। उन्होंने कहा कि एक एक घुसपैठिए को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम किया जाएगा।

श्री शाह ने कहा कि घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे में घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने भारत नेपाल सीमा के 10 किलोमीटर क्षेत्र से पूरी तरह अवैध अतिक्रमण को खत्म करने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।

श्री शाह ने कहा कि अतिक्रमण से, घुसपैठ से होने वाला डेमोग्राफी बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल, तीनों के लिए बहुत खतरनाक होता है। मोदी सरकार इसका स्थायी समाधन करेगी।उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव में प्रदेश और देश को घुसपैठिया मुक्त बनाना केवल चुनावी वादा नहीं था।

बिहार के सीमांचल से देश को घुसपैठिया मुक्त बनाने के अभियान की जल्द शुरुआत होगी।श्री शाह ने कहा कि बंगाल में अभी चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार वहाँ भाजपा की सरकार बनने वाली है।

वहाँ सरकार का पहला एजेंडा सीमा पर बाड़ का काम समाप्त करना और एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर करना होगा।श्री शाह ने अररिया समाहरणालय में 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी के साथ बैठक भी किया उसके बाद वो पूर्णिया के लिए रवाना हुए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई