फारबिसगंज नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित,15 एजेंडों पर लगी मुहर

SHARE:

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास

फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की साधारण बैठक स्थानीय नप कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित पार्षदों की सहमति से सभी 15 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने की। बैठक में पार्षदों के बीच होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर गहमागहमी बहस हुई।

जिसपर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि होल्डिंग टैक्स पूर्व की भांति ऑफ लाइन के माध्यम से जमा करने की बात कही। उन्होंने सभी पार्षदों से आगामी 31 मार्च तक अपने- अपने वार्ड क्षेत्रों के निवासियों के यहां बकाया टेक्स को जमा कराने की पहल करने एवं 31 मार्च से पूर्व टेक्स जमा होने से ब्याज माफ होने की जानकारी देते उक्त योजना का लाभ सभी शहरवासियों से लेने की बात कही।

बैठक में जिन 15 मुद्दों पर चर्चा की गई, उनमें गत बैठक की संपुष्टि के अलावे टेंचिंग ग्राउंड में पार्क का निर्माण,शहर में आवारा कुत्ता की घड़पकड़ के लिए कुत्ता वाहन क्रय करने,डिसप्ले बोर्ड लगाने, आइसीसीसी के निर्माण के स्वीकृति प्रदान, सशक्त स्थायी समिति की बीते 29 दिसंबर 20 25 को संपन्न बैठक में लिए गए प्रस्ताव संख्या 3,4,6 एवं 9 तथा 13 फरवरी 2026 के प्रस्ताव संख्या 8 से चयनित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, काली मेला स्थित प्राथमिक विद्यालय को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने,बारिश से पूर्व शहर की मुख्य नालों की साफ सफाई को ले विशेष अभियान।

शहर के वार्ड संख्या 4,13,17,23 और 25 के पार्षदों द्वारा दिये गए आवेदन पर विचार ,सदर रोड़ से हॉस्पिटल रोड तक नाला निर्माण कार्य,जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की खरीद करने,कॉलेज चौक से थाना होते हुए रेलवे फीडर तक मुख्य नाला निर्माण कार्य,एलोरा स्टूडियो से राजू साह के घर तक नाला निर्माण कार्य, स्व.विनोद सिंह के घर से सीताधार तक मुख्य नाला निर्माण कार्य आदि शामिल है। बैठक के उपरांत मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि सामान्य बैठक में सभी 15 एजेंडों को पारित कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई