कटिहार – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देश राज्य आपदा प्रबंधन के सहयोग से भूकंप संवेदनशील कटिहार जिले में भूकंप के जोखिम कम करने तथा बचाव को लेकर आमजनों को जागरुक करने के 5 जगहों पर गुरुवार की सुबह मार्कड्रील किया गया। जिले के हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, वी-मार्ट,सदर अस्पताल एवं गुडविल पेट्रोल पंप जैसे जगहों पर सुबह 08.20 बजे भूकंप परिदृश्य आधारित माॅक अभ्यास के आयोजन के तहत कृत्रिम भूकंप के झटके की परिस्थित उत्पन्न की गई।
जिसमें समुदाय के लोग प्राइमरी रिस्पांडर के रप में शामिल हुए।इस दौरान राज्य आपदा मोचन दल एसडीआरएफ,नागरिक सुरक्षा एवं आपदा मित्र, अग्निशमन एवंस्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य,निकासी,प्राथमिक उपचार एवं अग्नि सुरक्षा के उपायों का प्रदर्शन कर दिखाया।माॅक ड्रील को लेकर जिला पदाधिकारी ने सिमुलेशन स्थलों, राहत शिविरों, चिकित्सा शिविरों तथा कमांड एवं कंट्रोल्ड का निरीक्षण किया।
अभ्यास के दौरान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुमार धनंजय,सिविल सर्जन डा.जेके सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चौधरी,जिला अग्निशमन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी,कर्मी व अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट:सतेंदु सुमन



























