महानंदा नदी किनारे से वृद्ध महिला का शव पुलिस ने किया बरामद

SHARE:

प्राणपुर /कटिहार – रोशना थाना पुलिस ने लाभा महानंदा पुल के समीप नदी किनारे से एक अस्सी वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया है । शव की पहचान पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के मारापारा गांव निवासी संतो देवी उम्र 80 वर्ष पति बहादुर सिंह के रूप में हुई है ।

स्वजनों ने बताया की तीन दिन पूर्व वह महानंदा नदी में स्न्नान करने गयी थी । देर शाम तक घर नही पहुंचने पर स्वजनों द्वरा काफी खोजबीन किया जा रहा था । गुरुवार को मृतका का शव महानंदा नदी किनारे पानी मे पड़ा हुआ था ।

इसकी सूचना ग्रामीणों द्वरा रोशना पुलिस को दिया गया । रोशना थाना के अपर थानाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि महानंदा नदी किनारे एक महिला का शव बरामद किया गया है । परिजनों द्वरा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया । शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौप दिया गया ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई