किशनगंज/राहुल कुमार
किशनगंज जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
निरंतर जांच अभियान के तहत उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में जांच अभियान के दौरान एक कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है साथ ही कार को जप्त कर लिया गया। वही मौके का फायदा उठाकर कर चालक फरार हो गया।
उत्पादन निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि हमारी टीम के द्वारा किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर सघन जांच अभियान किया जा रहा था। इसी दौरान एक कर को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कर चालक कर की गति तेज कर दी जिसे हमारे टीम के द्वारा कर का पीछा किया गया।
इस दौरान कार चालक कार को रोक कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई कर में से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई उत्पाद विभाग के द्वारा किया जा रहा है जो भी मुख्य आरोपी है उसे जल्द ही धर दबोचा गया।



























