भागलपुर के बिहपुर सड़क हादसे में जख्मी रूपेश की इलाज के दौरान मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

SHARE:

फलका /कटिहार – बीते मंगलवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच-31पर दयालपुर गांव समीप हुई दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी रूपेश कुमार मंडल (28) की बुधवार को इलाज के क्रम में मायागंज भागलपुर अस्पताल में मौत हो गयी।स्थानीय प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।मृतक फलका प्रखंड के शब्दा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-3 लोहनी गांव निवासी बताया जाता है।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव लोहनी गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।हर तरफ चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।मृतक के शोक में लोगों ने चूल्हा तक नहीं जलाया।इस दौरान मृतक की मां सुलेखा देवी एवं पत्नी आरती कुमारी शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोते-रोते अचेत हो जा रही थी और उस मनहूस घड़ी को कोष रही थी।

पत्नी आरती एक ही रट लगा रही थी…. हो महादेव अब केकरा सहारे ई पहाड़ सन जिंदगी काटबय हो..अब बच्चा सबके के देखतय हो…कौन गुनाह के सजा देलहो हो महादेव जे हमर सुहाग छीनी लेल हो हो।वहीं वृद्ध पिता जयप्रकाश मंडल का अपने जवान पुत्र के वियोग में मानो आंखों से आंसू सुख गया हो।घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि मृतक करीब डेढ़ वर्षों से बिहपुर के किसी ईंट भट्ठे में मजदूरी का कार्य करता था।

मंगलवार को उक्त ईंट भट्ठे में कार्य नहीं रहने के कारण बगल के किसी अन्य भट्ठे में अन्य मजदूरी साथियों के साथ मजदूरी करने चला गया था।मजदूरी कर वापस पिकअप वाहन से अपने गंतव्य स्थान आने के क्रम में सड़क दुर्घटना हो गयी।जिसमें रूपेश कुमार की इलाज के क्रम में मायागंज भागलपुर अस्पताल में मौत हो गयी।

मृतक भूमिहीन मजदूर था और मजदूरी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र है।घटना को लेकर प्रमुख दीपशिखा सिंह,मुखिया महेंद्र प्रसाद साह सहित सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिजनों के आर्थिक सहयोग हेतु आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई