मनसाही/कटिहार – प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही के सभागार में प्रखंड स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही के लेखापाल अरुण कुमार,डाटा एंट्री ऑपरेटर अंशु कुमार,आईटीसी कोऑर्डिनेटर मो. नौशाद,मध्य विद्यालय हरिप्रसाद के प्रधानाध्यापक मो. कमरुल हक,मध्य विद्यालय एकौना के प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्मा,मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक गुरुदेव प्रसाद यादव,शिक्षक राकेश कुमार सिंह,चंद्र किशोर पासवान,कुमार शेखर,प्रणव कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर लेखापाल अरुण कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के वर्ग 9,10,11,12 के छात्र – छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाषण,निबंध,क्विज,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।भाषण प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी के छात्रा छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीपतरा सिंघिया के छात्रा शबनम आरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के आयुष कुमार पटेल वहीं +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलहरा गोरगामा के छात्रा साहेबा खातून द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलहरा गोरगामा की छात्रा साहिन प्रवीण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़मारा के आरजू जारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेड़मारा के आरजू जरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर की छात्रा सरिता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमारी ने समापन के शुभ अवसर पर सभी प्रथम,द्वितीय प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप शिल्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर कमल घोष, गौरव सियोरन आदि उपस्थित रहे ।



























