डीआरएम कप के सेमीफाइनल में इन्जीनियरिंग और आपरेटिंग टीम विजयी

SHARE:

कटिहार – रेलवे मैदान में चल रहे डीआरएम कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीतकर इन्जिनियरिंग टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में आल आउट होकर 137 रन बनाकर 138 का लक्ष्य आरपीएफ टीम के सामने रखा।इन्जिनियरिंग के मृत्य़ूंजय मंडल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को आगे लेकर गए।जवाब उतरी आरपीएफ टीम ने स्टार्ट अच्छा किया पर शुरुआती विकेट गिरते चले गए।

फिर सब इंस्पेक्टर बब्लू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। बबलु के बाद आए बल्लेबाज ने कोशिश बहुत किया पर मैच का फैसला अंतिम गेंद में हुआ एक बाल में चार रन बनाना था पर नहीं बना पाई और मैच इन्जिनियरिंग ने जीत लिया।मैन ऑफ द मैच इन्जिनियरिंग के मूतुनजय मंडल 60 रन एक विकेट लेकर उन्हें दिया गया।जबरदस्त रोमांच से भरपूर ये पहला सेमीफाइनल मुकाबला रहा कभी बल्ला हाबी तो कभी बाल हाबी।

इन्जिनियरिंग ने फाइनल में अपनी जगह बनाई ।वहीं दूसरा मुकाबला एसएंडटींं बनाम आपरेटिंग के बीच खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतकर एसएंडटी टीम ने क्षेत्ररंक्षण करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में आपरेटिंग बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाकर 116 रनों का लक्ष्य एसएंडटी के सामने रखा। आपरेटिंग आल आउट हो गई थी।जवाब में उतरी एसएंडटी टीम की शुरुआत बेहतर रहा पर अचानक से पारी लडखडा गई। और 20 ओवर में मैच हार गई।

इस मैच का मैन ऑफ द मैच मंजीत यादव 4 ओवर 14 रन 3 विकेट और इस तरह फाइनल में आपरेटिंग टीम ने अपनी जगह बनाई। मैच के दौरान डीआरएम व एडीआरएम साथ ही स्पोर्ट्स पदाधिकारी,डीएससी ,एसआर डीएसटीई,एसीएम,डीएसटीई , डीएमई तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।कामेंनटरी अमित सागर और सौरभ घोष ने किया ।कमिटी के राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव पीनटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम विक्रम, अजीत और फुल कुमार झा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई