शराब पीने के आरोप में 29 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार,चेक पोस्टों में चलाया जा रहा है जांच अभियान

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब पीने और शराब बेचने वालों के विरुद्ध इन दिनों लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के द्वारा चेक पोस्टों में निगरानी बढ़ा दी गई है।इसी कड़ी में उत्पाद टीम के द्वारा पिछले दो दिनों में विशेष अभियान चलाया गया।उत्पाद टीम ने शुक्रवार और शनिवार की रात्रि को विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया।जिसमें कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट,फ़रिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई।कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। कार्रवाई में उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी व अन्य शामिल थे।पकड़े गए लोगों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में अलग अलग स्थानों से उक्त कार्रवाई की गई है।

होली पर्व को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है।बंगाल सीमा समीप होने के कारण शराब की खेप को आगे नहीं टपाया जा सके इसीके मद्देनजर चेक पोस्टों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।शहर में स्थित रामपुर और फ़रिंगगोला चेक पोस्ट में विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही गलगलिया चेक पोस्ट में भी वाहनों की जांच की जा रही है।बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई