विद्यालय से ज्ञान यात्रा तक: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन के छात्रों का प्रेरणादायक शैक्षणिक दौरा

SHARE:

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जाया गया, जहां उन्होंने ज्ञान और अनुभव का अनूठा संगम देखा। इस दौरान बच्चों को कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी किशनगंज, जवाहर नवोदय विद्यालय बेलवा, भीमतकिया, भात ढाला तथा शिव मंदिर ठाकुरगंज का भ्रमण कराया गया।


परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने कृषि महाविद्यालय में आधुनिक खेती की तकनीकों, फसलों की विविधता एवं वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन को करीब से देखकर विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरणा जागृत हुई। वहीं धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन से बच्चों को सांस्कृतिक और सामाजिक ज्ञान भी मिला।


इस शैक्षणिक यात्रा से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया तथा उन्हें सीखने और समझने का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो. इस्लामउद्दीन, शिक्षिका पद्मा भारतीय, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, नागेश्वर पासवान एवं टोला सेवक संजय कुमार बच्चों के साथ उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई