किशनगंज में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

SHARE:

किशनगंज /संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के धर्मगंज चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान कथित अभद्रता एवं प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शिवम साहा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ।नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

शिवम साहा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करती हैं और ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ऐसे किसी भी कृत्य का विरोध करता रहेगा, जो समाज और राष्ट्रहित के खिलाफ हो।


प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि चौधरी,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कौशल झा, राजेश गुप्ता, जय किशन प्रसाद, ज्योति कुमार सोनू,पंकज साहा,कौशल आनंद,गौरव गुप्ता , हरिकिशोर साह, विक्रम पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई