कटिहार:डीआरएम के नेतृत्व में चला रेलवे क्षेत्र में सफाई अभियान

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल में शनिवार को डीआरएम किरेंद्र नराह के कुशल नेतृत्व में पूरे रेल परिसर में सघन सफाई अभियान संपन्न हुआ। इस दौरान गिरजा कॉलोनी स्थित रेल क्षेत्र से स्वच्छता की शुरुआत की गई। जिसके बाद साहेब पारा, स्टेशन एरिया आदि स्थित वर्षों पुराने नालों की सफाई की गई।

इस महासफाई अभियान में डीआरएम किरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह स्वयं अपने पूरे टीम के साथ न सिर्फ मौजूद रहे बल्कि लगातार उनको दिशा निर्देश भी देते नजर आए। इस सफाई अभियान के दौरान 6 जेसीबी मशीन के साथ कई स्वास्थ्य अधिकारी और दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी ने इसमें हिस्सा लिया। इस संबंध में डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि रेल कॉलोनियो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया गया। रेल क्षेत्र को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है।

रेल क्षेत्र में हल्के बारिश में पानी का जमाव होने से मच्छर बढ़ जाते है, जिससे संक्रामक बीमारी का डर पैदा होता है। जिससे छुटकारा हेतु यह अभियान चलाया गया। जो रेल में लगातार जारी रहेगा। वही एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नाले से निकलीं गंदगी को सुखाकर उसे खाद आदि के उपयोग में रिसाइक्लिन किया जाएगा।

इस सफाई अभियान से स्थानीय लोग और रेलकर्मियों ने हर्ष प्रकट करते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया। वर्षों बाद रेल क्षेत्र में साफ सफाई से संबंधित इस प्रकार का महा अभियान देखने को मिला। जिसमें डीआरएम अपने टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। वही डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इन अभियानों के परिणामस्वरूप रेल परिसर में सफाई की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

रिपोर्ट:सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई