कटिहार – राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तीसरा स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार के सभी जिला में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में जिला समाहरणालय गेट पर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया तथा सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिसमें लगभग छह सौ आम लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था रखते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। उमाकांत आनंद ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।तथा कहा कटिहार जिला में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।इसके लिए संयोजक मंडल से आग्रह किया कि युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाए।
उमाकांत आनंद ने कहा हमारी पार्टी छात्र, नौजवान, किसान,मजदूर आदि के हक अधिकार के लिए आवाज उठाते रहते है।चाहे शिक्षा की बात हो या कोलेजियम सिस्टम की।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल,प्रदेश नेता अरुण कुमार सिंह,संतोष मेहता,युवा नेता अंकित सिंह,पिंकू कुमार, महिला नेत्री पुतुल सिंह, दयानंद कुशवाहा,अति पिछड़ा नेता तापेश्वर सिंह,उदय सिंह,सुबोध कुशवाहा,कुणाल सिंह,मनोज कुशवाहा, मो शरीफूल,रशीद खान,हरिनारायण महतो,अमन कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




























