संवाददाता: निशांत कुमार
बहादुरगंज ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर, ट्रक एवं मोटरसाइकिल मे भिड़ंत हो गयी। जहां इस दुर्घटना मे ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीँ मोटरसाइकिल चालक एवं ट्रक चालक एवं उप चालक गंभीर रुप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप छत ढलाई का सेटरिंग लादकर वापस घर आ रहे ट्रैक्टर एवं सब्जी लदी ट्रक मे भीषण टक्कर हो गयी।
वहीँ इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल भी इस दुर्घटना की चपेट मे आ गया। जहा इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मो शमीम पिता नौशाद आलम काँटाबारी मंगुरा निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ मोटरसाइकिल चालक समीर काँटाबारी निवासी, ट्रक चालक दानिश लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी एवं ट्रक का उप चालक गंभीर रुप से घायल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थाना की गश्ती दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है एवं घायलों की गंभीर स्थिति को देख उन्हें बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है ।पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर अग्रतर कार्यवाही मे जुटी हुई है।




























