कटिहार – शहर के रेलवे स्टेडियम के मैदान में डीआरएम कप के मुकाबला एसएंडटी और कमर्शियल के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीत के कमर्शियल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ऑफर में 104 रन बनाकर 105 रन का लक्ष्य एसएंडटी के सामने रखा। वही जवाब में उतरी एसएंडटी की टीम ने 20 में ओवर में मैच टाई किया ।उसके बाद सुपर ओवर करवाया गया।
जिसमें एसएनटी के तरफ से दो विकेट गंवाकर 6 रन बनाए गए। उसके जवाब में उतरी कमर्शियल की टीम रवि शंकर दास के 6 बाल में तीन रन ही बनाएं और इस तरह एसएंडटी टीम विजय हुई और एसएनटी के रवि शंकर दास 4 ओवर दो विकेट 9 रन देकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मुकाबला मैकेनिकल बनाम पर्सनल के बीच खेला गया।
जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते का निर्णय पर्सनल के टीम ने लिया ने 17 वे ओवर में महज 62 रन बनाकर आल आउट हो गई।जवाब में उतरी मेकेनिकल टीम ने 10 वे ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया और मेकेनिकल टीम विजय हुई।
मैन ऑफ द मैच मेकेनिकल सुमित यादव 4 ओवर 15 रन 3 विकेट लिए।कमेन्ट्री अमित सागर ने किया और उनका साथ देने रितेश ठाकुर और सौरभ घोष ने दिया।कमिटी सदस्य राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव, पीनटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम, विक्रम, अजीत आदि मौजूद रहे।




























