मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासीटोला में ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं कमेटी व जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन के पहल से 1051 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकालकर 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन आरंभ किया गया था। इस दौरान शिव मंदिर परिसर में राधा कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।
मेले का आयोजन के साथ-साथ राम लिला का भी आयोजन कमेटी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अंचलाधिकारी मनसाही मो. इस्माइल, थाना के मो. मुस्तफा अंसारी शिव मंदिर का निरीक्षण करते रहे। वहीं कमेटी के सभी सदस्य स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन,अंचल प्रशासन, एसडीएम,डीएम व न्यायालय को धन्यवाद दिया।
धूमधाम गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन का विसर्जन किया गया। इस मौके पर मनसाही थाना के मुस्तफा अंसारी एवं अंचलाधिकारी मो. इस्माइल की उपस्थिति में प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष बब्बन कुमार सिंह,जय किशोर सिंह,दिलारचंद पासवान, विपिन सिंह,संतलाल परिहार,सुधीर सिंह,रणजीत सिंह,आदर्श राठौर,छोटू सिंह, संजीव सिंह, कृष्ण सिंह,मानव राठौर आदि उपस्थित रहे ।

























