कटिहार – रेलवे मैदान में पहला मुकाबला मेकेनिकल बनाम इलेक्ट्रिक के बीच खेला गया जिसमें टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय इलेक्ट्रिक टीम ने लिया। वहीं निर्धारित 20 ओवर में मेकेनिकल ने 125 रन बनाकर 126 का टारगेट इलेक्ट्रिक को दिया। जवाब में उतरी इलेक्ट्रिक टीम ने 20 वे ओवर में 6 विकेट गंवाकर 116 रन ही बना पाई और इस तरह मेकेनिकल विजय हुई। मैन ऑफ द मैच चैतन्य गुरुंग हुये जो 3 विकेट लिए थे।
दूसरा मुकाबला मेडिकल बनाम आरपीएफ के बीच इसमें पहले टॉस जीत के मेडिकल ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 79 रन बनाकर 80 रन का लक्ष्य आरपीएफ के सामने रखा। जिसमें धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ टीम ने इस मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द आरपीएफ के इंस्पेक्टर रवि कुमार बने जो 6 विकेट 5 रन देकर लिया ।
उदघोषक अमित सागर रहे। कमिटी के राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली, संजीव, पिन्टु ,सोनू, संतोष, सतीश, गौतम, विक्रम, अजीत आदि मौजूद रहे। टीम की हौसला अफजाई करने के लिए स्पोर्ट्स आफिसर पंकज पाल और डीएसटी अनुराग साद मैदान में मौजूद रहे।

























