उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनीचक के शिक्षिका पति का निधन,पसरा मातम

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनीचक के शिक्षिका के पति सरोज कुमार पासवान (48) का निधन इलाज के दरमियान कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार में हो गया। उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज कटिहार से उनके निवास स्थान मरंगी पंचायत के मरंगी गांव लाया गया।

जहां पर कांग्रेस,बीजेपी,राजद,जदयू सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। मौके पर उनके बड़े भाई प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि कुछ दिनों से मेरा छोटा भाई बीमार चल रहा था जिनका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार से चल रहा था। बुधवार की शाम को उनका निधन हो गया। गुरुवार को मनिहारी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मालूम हो कि शिक्षिका मधु कुमारी के पति कुछ दिनों से बीमार थे और उनका निधन हो गया उनके चार पुत्री थी बड़ी पुत्री की शादी हो गई हैं,सबसे छोटी पुत्री ने मुखाग्नि दी। मालूम हो कि सरोज कुमार पासवान अपने पीछे माता-पिता,भाई-बहन,पत्नी,चार पुत्री एवं भतीजा – भतीजी को छोड़कर चल बसे।

इस अवसर पर बबन सिंह,प्रदीप सिंह,राजेंद्र मंडल,दीपक झा,रामचरित्र पासवान,दिलीप पासवान,प्रदीप कुमार पासवान,सूर्य कमल पासवान,रामबाबू पासवान,सोनू पासवान,पुरुषोत्तम पासवान, अमन पासवान,जितेंद्र पासवान, रतन पासवान,मृगेंद्र पासवान, शुभम पासवान आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई