संदेहास्पद स्थिति में आदिवासी युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – थाना क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत के इटवा घाट के पास घोघरा जाने वाली पक्की सड़क पर दिन के 11 बजे के लगभग एक आदिवासी युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि कि दुर्घटना को लेकर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर डंडखोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा ले आई।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मधेली निवासी बबलू सोरेन उर्फ नेता सोरेन के रुप में हुई है।थाना पहुंचे परिजनों ने बताया का वह दो दिनों पहले भारीडीह मेला देखने के लिए द्वाशय पंचायत का बुधैली गांव अपनी बहन के यहां गया था।

फूट-फूटकर रोती मृतक की मां ने किसी के द्वारा उसके बेटे की हत्या कर सड़क पर फेक देने की आशंका जताई। वहीं लोग सड़क दुर्घटना में मौत होने से भी इंकार नहीं करते।इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।उन्होंने बताया कि घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है।आवेदन मिलने के बाद पोस्टमार्टम तथा फारेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई करेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई