बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने विक्षिप्त महिला को पीटा,पुलिस ने बचाई जान

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के हफलागंज चौक के फोरलेन सड़क पर गुरुवार के अहले सुबह बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ तंत्र ने पिटाई कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाते हुए पुलिस गाड़ी से ही थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि महिला बच्चा चोरी कर रहा था।

जिसके बाद उन्हें पकड़ कर स्थानीय लोग पिटाई करने लगा। इसके बाद मनसाही पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाते हुए उनकी जान बचाई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अफवाह के कारण महिला की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने लोगों को अफवाह से बचने और कानून हाथ में न लेने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को सूचित किया है कि इस तरह कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!