शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए विद्यालय के बच्चे

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज

बुधवार नप के वार्ड 07 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्लत नगर के छात्र-छात्राओं की टीम ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये जिले के कई दर्शनीय स्थलों के लिये रवाना हुए। जहां बच्चों की टीम को विद्यालय के शिक्षक बीरेंद्र सिन्हा , पार्षद बंटी सिन्हा सहित अन्य शिक्षा बिन्द ने विदा किया एवं मंगलमय यात्रा की कामना की है। 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नटुआपाड़ा के प्रधानाध्यापक मो खालिद अनवर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौचा के प्रधानाध्यापक रिजवान आलम काजमी की निगरानी में भी स्कूली बच्चों ने अलग अलग बस में सवार होकर कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी, नवोदय विद्यालय तथा एमजीएम का भ्रमण कर नई नई जानकारी प्राप्त की है।

जहां विद्यालय के शिक्षकों की निगरानी में बस में सवार होकर बच्चों ने परिभ्रमण के लिए कूच किया वहीँ स्कूली बच्चों में उत्साह का माहौल था।मौके पर वार्ड पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने कहा कि ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों के वौद्धिक विकास में वृद्धि होगी। विद्यालय तथा घर में हमेशा पढ़ाई में व्यस्त बच्चों का मानसिक विकास के साथ बौद्धिक विकास होगा।

उन्होंने कहा कि परिभ्रमण में शामिल बच्चों को अर्राबाड़ी कृषि कॉलेज, नवोदय विद्यालय, एमजीएम सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कराया गया है जहां बच्चों को वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराया गया। भ्रमण से बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी मिलेगी। शैक्षिणिक परिभ्रमण में छात्र छात्रा की टोली के साथ कई शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल होकर बच्चों को भ्रमण कराया। छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह देखा गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई