शराबी को छुड़ाने के लिए परिजनों ने की पुलिस के साथ हाथापाई,मामला दर्ज

SHARE:

बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना क्षेत्र के पचड़ा गांव में विगत रात्रि एक शराबी की गिरफ्तारी से नाराज परिजनों पुलिस के साथ की हाथापाई की। परिजनों ने शराबी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का किया पुरजोर कोशिश। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि पचड़ा गांव निवासी महावीर नुनिया शराब पीकर अपने घर के समीप सड़क पर हंगामा कर रहा था।

इसी दौरान उधर से गुजर रही पुलिस की गश्ती वाहन ने शराबी को गाड़ी में बैठकर थाना के लिए रवाना हो गया। शराबी के पकड़े जाने की खबर सुनकर परिजन एवं कुछ अन्य लोग एकजुट होकर भेलाई चौक के समीप पुलिस वाहन को रोककर उस से शराबी को छुड़ाने का प्रयास करने लगा। जिसको लेकर मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं परिजनों में जमकर बवाल हुआ।इस में पुलिस एवं परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई है।

पुलिस द्वारा शराबी को छुड़ाने गए एक महिला का बाल पकड़ कर उसके साथ धक्का मुक्की करता हुआ एक वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि थाना क्षेत्र के लगभग आदिवासी गांव में शराब बनाया और बेचा जाता है।

लेकिन पुलिस वहां कार्रवाई करने से डरती है। वहीं घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपी शराबी की पत्नी, बेटी सहित अन्य दो कुल चार को नामजद किया गया है तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस इन लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!