कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जान

SHARE:

कुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान पूर्णिया जिले के बंगाली टोला निवासी नागेन्द्र दास के पुत्र कालूचन्द्र दास के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के नदी में कूदते ही आसपास मौजूद किसानों ने तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में उतरकर बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।

घटना की सूचना मिलने पर दारोगा विपिन कुमार भी सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल युवक ने किस वजह से नदी में छलांग लगाई।इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं वह कैसे कोशी पुल तक पहुंचा। यह भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई