जिले के सभी प्रखंडों में हो दमकल की व्यवस्था – भुवन

SHARE:

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जिले के सभी प्रखंडों में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है| चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की जानकारी देते हुए चैम्बर महासचिव भुवन अग्रवाल ने कहा कि कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर नया हाट में रविवार की देर रात हुई भीषण अग्निकांड में 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई|

अगलगी की इस घटना में करोड़ों रुपये की क्षति का अनुमान है| पीड़ित परिवारों की रोजी-रोटी छीन गई और सड़क पर आ गए| पीड़ितों के बीच राहत के रूप में तत्काल खाने-पीने के सामान, तिरपाल और मुआवजा देने की मांग की है ताकि अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके| महासचिव ने कहा है कि चैत्र के महीने में अगलगी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृधि हो जाती है| अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को सचेत रहने की जरुरत है|

साथ ही, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रयाप्त मात्रा में दमकल की व्यवस्था की जाय ताकि आग पर समय रहते काबू पाया जा सके| अगर प्रखंड मुख्यालयों में दमकल की व्यवस्था होती तो कुरसेला में इतनी बड़ी क्षति नहीं होती| विकराल होती आग पर काबू पाने के लिए पूर्णिया और भागलपुर जिलों से दमकलों को बुलाना पड़ा|

कटिहार जिले में अवस्थित अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय है| दयनीय दमकलों से कटिहार जितने बड़े शहर में आग पर काबू पाना अत्यंत ही कठिन ही नहीं बल्कि असम्भव है| चैम्बर ने अग्निशमन विभाग के दमकलों की दयनीय हालत को देखते हुए इसे जल्द दुरुस्त करने तथा जिले में और दो नए दमकलों का प्रावधान करने की मांग मुख्यमंत्री से की है|

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई