बिहार में सुपर शक्ति अवध करेगी 5 हजार करोड़ का निवेश,सेमी कंडक्टर प्लांट की होगी स्थापना : डॉ जायसवाल

SHARE:

सड़क की गुणवत्ता से समझौता नहीं है स्वीकार

राहुल गांधी अपरिपक्व नेता

राजेश दुबे /किशनगंज

राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में कहा कि आने वाले समय में बिहार में बड़े-बड़े औद्योगिक निवेश होने जा रहे हैं, जिससे रोजगार, राजस्व और स्थानीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा । डॉ जायसवाल ने बताया कि देश की प्रमुख इस्पात कंपनी श्याम स्टील राज्य में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।इसके अलावा औद्योगिक समूह सुपर शक्ति अवध भी लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रहा है। इस परियोजना से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय युवाओं को राज्य से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।साथ ही कोका कोला,डालमिया, जे के सीमेंट और अन्य कंपनिया निवेश करने वाली है।

बिहार में सेमी कंडक्टर प्लांट होगा स्थापित

उद्योग मंत्री डॉ जायसवाल ने कहा कि आगामी 17 फरवरी को दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष शामिल होने वाले है।उन्होंने कहा कि बिहार में सेमी कंडक्टर प्लांट स्थापित हो उसके लिए वो प्रेजेंटेशन देंगे । डॉ जायसवाल ने कहा कि आने वाले एक साल में विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में राज्य आगे बढ़ चुका है।

सड़क की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता

पथ निर्माण विभाग का पदभार संभालने के बाद से ही डॉ जायसवाल राज्य के सड़कों की दशा और दिशा सुधारने को लेकर प्रयासरत है।बीते दिनों उनके द्वारा भारत नेपाल सीमा सड़क परियोजना से जुड़े संवेदक को ब्लैकलिस्टेड किया गया था उसके बाद पुनः शुक्रवार को दरभंगा के बड़े संवेदक को दस वर्षों के लिए ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। डॉ जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार में पथ निर्माण विभाग के द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है लेकिन कुछ संवेदक सड़क की गुणवत्ता को खराब करने का काम करते है।उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग के एक भी सड़क की गुणवत्ता खराब होगी तो संवेदकों पर कारवाई तय है। डॉ जायसवाल ने कहा कि सड़कों की मॉनिटरिंग की जा रही है जिसका नतीजा है कि सड़कों की मरम्मती का कार्य संवेदकों ने शुरू कर दिया है।उन्होंने आगे कहा कि यदि सड़क की गुणवत्ता खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी संवेदक और इंजीनियर की होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा ।

राहुल गांधी अभी तक नहीं हुए है परिपक्व

डॉ जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया और उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी अभी तक परिपक्व नहीं हुए है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी भाषा बोलते है। विकसित देश भारत की खुशहाली नहीं चाहते।उन्होंने कहा कि भारत खुशहाल है,इसकी चिंता बड़े बड़े देशों को सता रही है।उन्होंने कहा कि अमरीका,चीन या फिर रूस के सामने भारत अब नहीं झुकेगा,आज भारत चौथी आर्थिक शक्ति बन चुकी है,उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक राहुल गांधी के खानदान ने शासन किया और बदहाल हिंदुस्तान बनाने का काम किया लेकिन आज भारत का युवा आगे बढ़ रहा है,देश आगे जा रहा है तो राहुल गांधी देश विरोधी भाषा बोलने का काम कर रहे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई