उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन कोचाधामन में बाल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलपूर पंचायत के मुखिया अबू सलमान ने की।जबकि मंच संचालन शिक्षिका पद्मा भारतीय ने की।

कार्यक्रम में आंगनबाडी के सभी बच्चों एवं विद्यालय के कक्षा एक से तीन के बच्चों का खेल प्रतियोगिता का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य आंगनबाडी के सभी बच्चों का सतप्रतिशत नामांकन विद्यालय में एवं शिक्षा के साथ खेल को भी बढावा देना तथा विद्यालय में मनोरंजक वातावरण का निर्माण करना है।मुखिया अबू सलमान ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यालय में होनी चाहिए।शिक्षिका पद्मा भारतीय ने कार्यक्रम को सक्रिय रूप से संचालित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक मो ईस्लामउद्दीन,शिक्षक मनोज कुमार,सावन कुमार ,नागेश्वर पासवान,सरोज कुमारी,रीता कुमारी,संजय कुमार आंगन बाडी सेविका सहायिका रूणू दास एवं सीमा दास ने अहम भूमिका निभाई।

























