किशनगंज/प्रतिनिधि
किशनगंज अंचल कार्यालय सहित जिले के सभी अंचल में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया।इससे पहले थाना के जनता दरबार लगाया जाता था।राजस्व विभाग के नए आदेश के बाद अब अंचल कार्यालयों में जनता दरबार लगाया जाता है।इसके तहत किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था।
कुल चार नए मामलों में आवेदन पड़े।जिसमें नए दो मामलों में सुनवाई हुई।साथ ही पुराने मामले में भी सुनवाई हुई। दो मामले का निपटारा किया गया।वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था।
कुछ मामलों में सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी ,दूसरी तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है।
दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचते है।जिसमें थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचते है।


























