किशनगंज:जिला उद्योग केंद्र में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद आयोजित 

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि 

शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में जिला पदाधिकारी  विशाल राज की अध्यक्षता में उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। उक्त उद्योग संवाद का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

उद्योग संवाद के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके द्वारा उठाए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

बैठक में औद्योगिक निवेश, स्वरोजगार, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण, भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना तथा विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

उद्योग संवाद कार्यक्रम में निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे—

अनिल कुमार मंडल ( महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र) , मो० माहिन रज़ा, (जिला समन्वयक, स्टार्टअप ) ,अनुराधा चंद्रा, (जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका), कार्यपालक अभियंता (ऊर्जा विभाग), उप महाप्रबंधक (BIADA), जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक |

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई