किशनगंज:बिजली चोरी का मामला करवाया गया दर्ज,हजारों रुपए का लगाया गया जुर्माना

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया गया अभियान में एक घरेलू उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी का बड़ा मामला दर्ज करवाया गया है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पिछला गांव में रहने वाले मोहम्मद सरिफुल आलम पर अवैध बिजली उपभोग का आरोप लगा है, जिसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

44 हजार 184 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल गठित किया गया था। दल में उनके टेक्नीशियन, सुपरवाइजर शामिल थे। विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने के बावजूद उपभोक्ता पर बकाया जमा किए बिना अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने का आरोप था।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!