विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को बहादुरगंज थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बीती शाम मार्केटिंग यार्ड के समीप विदेशी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जहाँ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार पिता स्व देवेंद्र राम सताल बहादुरगंज निवासी एवं नजमूल हक पिता मो अझरुल दोगीरजा दिघलबैंक निवासी के रुप मे हुई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी को गुरुवार के दिन मेडिकल जानचोपरान्त न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए पुलिस के द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने बताया की शराबबंदी क़ानून का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से पुलिस टिम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।वहीँ उन्होने बताया की गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास एक झोला से पुलिस द्वारा ऑफिसर चॉयस 180 एम एल टेट्रा पैक का सात पाउच,इम्पोरियल ब्लू 750 एम एल का दो बोतल,ब्लेंडर सिग्नेचर 750 एम एल की दो बोतल,स्टॉर्लिंग रिजर्व B7 375 एम एल की दो बोतल कुल 5.310 लीटर विदेशी शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बिहार राज्य मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई