संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

SHARE:

प्रधानाध्यापक,विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्य का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि

संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्य का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रेम कुमार परदेसी ने कहा कि विद्यालय संचालन में प्रधानाध्यापक,अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य की भूमिका अहम रहता हैं। इन सब के बिना विद्यालय का कार्य अधूरा हैं।

सरकार विद्यालय के सफल संचालन करने हेतु विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के माता का सिलेक्शन सचिव के पद पर करते हैं। जो की विद्यालय के विकास का कार्य को देखते हैं। स्थानीय वार्ड सदस्य विद्यालय के अध्यक्ष होते हैं एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं के अभिभावक सदस्य होते हैं।जिन्हें विद्यालय खुलने से लेकर छुट्टी होने तक के कार्य को देखते हैं।

सभी प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्य मिलकर विद्यालय में विकास करें जो भी विद्यालय की समस्याएं हैं उन का निदान प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा किया जाएगा।प्रधानाध्यापक को विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि किस तरीके से की जाए इस पर चर्चा की गई। अध्यक्ष को प्रत्येक दिन विद्यालय का अनुश्रवण करना हैं एवं सदस्य विद्यालय पहुंचे विद्यालय में मुख्य रूप से पढ़ाई के साथ एनजीओ के द्वारा जो खाना दिया जा रहा हैं उसकी जांच अवश्य करें।

इस अवसर पर संकुल संसाधन केंद्र मोहनपुर अंतर्गत नौ विद्यालय के अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्य उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रेम कुमार परदेशी, उत्प्रेरक दुर्गा कुमारी विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक में मध्य विद्यालय मोहनपुर संजय कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरमारा सुनील गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर मनोज कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय राखाटोला उपेंद्र कुमार रजक, प्राथमिक विद्यालय चिकनी टोला दयाशंकर झा, प्राथमिक विद्यालय अड़गारा चांदपुर हीरालाल साह, प्राथमिक विद्यालय करसल विनीता गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय कुसाहा कुमारी विनीता,प्राथमिक विद्यालय तेरासी टोला हीरा कुमारी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई