नगर थाना गोलीकांड का खुलासा,कुख्यात अपराधी छोटू मंडल पिस्टल के साथ गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – नगर थाना क्षेत्र के निवासी सह वादी राजेश कुमार साह 24 जनवरी .26 को रात्रि लगभग 10ः05 बजे वादी राजेश कुमार साह प्रसादी भोजन कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान खुशेश्वर मंदिर के पास नया टोला निवासी छोटू मंडल (38) द्वारा उन्हें घेरकर पूर्व के विवाद को लेकर गोली फायरिंग की गई। आरोपी छोटू मंडल कुख्यात अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।

जो नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की बिक्री में संलिप्त रहा है तथा कई आपराधिक मामलों में वांछित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया तथा नगर थाना कांड संख्या-102/2026, दिनांक-25.01.2026, धारा-126(2)/115(2)/109 भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया।

गठित टीम द्वारा छापेमारी कर झुलनिया मोड़ के पास कुख्यात अपराधी छोटू मंडल उर्फ अमन पिता युगल मंडल उर्फ युगल प्रसाद मंडल को एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

सदर एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया पूर्व में लूट, हत्या, छिनतई,आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, पशु तस्करी एवं अन्य मामले में न्यायिक हिरासत जा चुका है। मौके पर पर नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई