भाकपा माले नेता के नेतृत्व में लगातार चार घंटे तक किया गया सड़क जाम

SHARE:

जाम में परीक्षार्थियों,सरकारी कर्मियों सहित आमजनों को हुई परेशानी।

प्राणपुर/कटिहार /प्रतिनिधि

प्रखंड क्षेत्र के मनिया चौक पर मुख्य सड़क एन एच 31गुरुवार की सुबह 7:30 बजे से भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया।जाम लगभग चार घंटे रहा।इस दौरान माले नेता प्रीप राय के नेतृत्व मे कार्यकर्ता एवं आमजन लाल झंडा लिये बिहार सरकार के बुलडोजर राज के खिलाफ नारेबाजी जमकर नारेबाजी की,तथा सरकार को गरीब एवं दलित विरोधी बताया।

प्रदीप राय ने बताया कि दलित, गरीबों और मजदूरों को आवास देने,मनरेगा योजना को चालू करने और जी राम जी कानून को निरस्त करने, लेबर कार्ड की वापसी करते हुए 700 रूपए न्यूनतम दैनिक मजदूरी की गारंटी को लेकर पूरे देश में हड़ताल एवं सड़क जाम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 10 हजार रूपए का प्रलोभन देकर अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहे।अब बुलडोजर नीति के तहत गरीब और दलित लोगों के घरों पर वार कर रहे हैं। सरकार मनमानी पर उतर आई हैं।

इसका भाकपा माले पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान मुख्य सड़क पर दोनों तरफ 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।जाम में परीक्षार्थी एवं मरीज भी फंसे रहे। जानकारी मिलते हीं प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर भाकपा माले नेता एवं कार्यकर्ताओं को जाम को हटाने के लिए समझाया।लेकिन वे जिला पदाधिकारी के आने पर हीं जाम हटेगा की शर्त पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने फोन पर सदर एसडीओ से माले नेता की बात करायी।

एसडीओ ने आश्वासन दिया कि गरीबों की झोपड़ी एवं जमीन से जुड़े मामले को लेकर निष्पक्ष जांच के बाद हीं आगे कोई कारवाई की जाएगी। एसडीओ से आश्वासन मिलने के बाद जाम हटा लिया गया।लेकिन इस जाम के के कारण रोगियों,इंटर के परीक्षार्थियों, विद्यालय जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं रोजगार के लिए शहर जाने वाले मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौके पर जितेंद्र ठाकुर, मुकेश मंडल, दिलीप मंडल, मन्नू मंडल, गणेश ऋषि, छोटू ऋषि,बबलू राम ऋषि, विनोद हांसदा, राजन टुडू,लख्खी मड़ैया, चंदन मुर्मू, बड़का मुर्मू, मरांग मुर्मू, ऋगु मुर्मू, सुप्पल टुडू ,संजय मंडल ,सूरज रजक, बज्जू चौड़े,जोहन मुर्मू ,सोनू राय सहित दर्जनों अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई