अपहरण मामले में फरार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार /प्रतिनिधि

लड़की के अपहरण के मामले में दर्ज कांड संख्या-49/25 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त सुनील टुड्डू,पिता गंगा टुड्ड ,आक्सा टाल,थाना अमदाबाद निवासी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण करने को लेकर बंका टोला निवासी शांति हांसदा,पति रघुवीर हेम्ब्रम ने सुनील टुड्डू पर आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था।

पुलिस ने अपहृता को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।उन्होंने बताया कि अभियुक्त सुनील टुड्डू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई