पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,65 मवेशी जब्त,14 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

पशु तस्करों में मचा हड़कंप

पुलिस की करवाई का बुद्धिजीवी कर रहे हैं सराहना

कटिहार /सतेंदु सुमन

जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कोढा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 7 पिकअप मे क्रूरतापूर्ण परिवहन कर ले जा रहे 65 मवेशी को जब्त करते हुए 14 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।इस बाबत थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गेड़ाबाड़ी बस्ती से हाइवे की ओर पशु परिवहन कर ले जाने की सूचना के सत्यापन को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

पुलिस को देखकर 7 पिकअप भागने लगा।हलांकि उनकी कोशिश को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ते हुए नाकामयाब कर दिया। पुलिस ने वाहनों सहित 14 तस्करों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार तलाशी लेने पर वाहनों में 65 अवैध पशुधन बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान सदाकत अली, मो.मोगल, मो.आजाद, सतीश कुमार, मो मालिक,शरीफुल, साबुर अली, आबु शाहीद, एहसान अली, शकूर आलम, नीतिश कुमार, मो.किस्मत और मो.शहादत के रुप में हुई है।जो कटिहार, पूर्णिया, बेगूसराय, नालंदा और लखीसराय जिले के निवासी है।पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके विरुद्ध अवैध पशुधन तस्करी को लेकर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई