कटिहार:लक्ष्मीपुर काबर में विद्यालय समिति प्रशिक्षण शुरू

SHARE:

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर काबर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

कटिहार/ सतेंदु सुमन

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा बरारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय,लक्ष्मीपुर काबर में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति सदस्यों को उनके दायित्वों एवं विद्यालय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक राकेश कुमार ने शिक्षा समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समन्वयक दिलीप कुमार मंडल ने विद्यालय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। वहीं संचालक कमलेश्वरी दास ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सहभागियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक नजरुल हक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। सतीश चन्द्र और मांडवी कुमारी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्य प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे और विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय संचालन, संसाधन प्रबंधन, छात्र हित से जुड़ी योजनाएं तथा पारदर्शिता से संबंधित विषयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई