कटिहार:श्याम फाल्गुन महोत्सव में निकली भक्ति से ओतप्रोत यात्रा,भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

गुरुबाजार से भव्य श्याम ध्वज यात्रा


श्रद्धालुओं से पटा रहा पूरा नगर

कटिहार/सतेंदु सुमन

फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुबाजार स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से श्री श्याम महोत्सव के तहत विशाल ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। भक्तजन हाथों में पवित्र निशान लेकर भक्ति भाव से नगर परिक्रमा करते नजर आये। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर भगवान श्याम बाबा का दरबार सुसज्जित था। जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। यात्रा में अरुणा केडिया,पूजा कौशिक, सुनीता अग्रवाल,ममता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, मधुरानी, ज्योति जायसवाल, मंजू जायसवाल, पूनम अग्रवाल, रानी जायसवाल,विद्या रानी, शोभा जायसवाल, श्यामल केडिया, राजीव भारती,अमित चौधरी, संतोष चौधरी, सुमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौतम भगत, दिनेश अग्रवाल, राजेश चौधरी, सोनू चौधरी, डब्लू गुप्ता, कुणाल शर्मा, बमबोल साह, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा गुरुबाजार से निकलकर धर्मशाला रोड, बरारी बस्ती, भगवती मंदिर, बरारी हाट और काढ़ागोला स्टेशन बाजार होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों के बीच हारे का सहारा सांवरे और “बाबा श्याम का सजा दरबार” जैसे भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। भक्तगण नृत्य करते हुए जयकारे लगाते रहे। आयोजकों ने बताया कि महाभारत काल के वीर बरबरीक को ही कलियुग में श्याम बाबा के रूप में पूजा जाता है।

फाल्गुन में आयोजित यह यात्रा होली के आगमन का प्रतीक है। साथ ही समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देती है। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गुरुवार संध्या से अखंड ज्योत एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखी गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई