स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, उपभोक्ताओं को बताए गए स्मार्ट मीटर के बड़े फायदे

SHARE:

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के पावर हाउस सराय में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बिजली उपभोक्ता गण शामिल हुए। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगवाने के कई फायदे बताए।

इस अवसर पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विभाष कुमार ने कहा कि नौ से 23 फरवरी 2026 तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मकसद प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बारे में उपभोक्ताओं में जागरूकता और विश्वास बढ़ाना है। इस अभियान के दौरान लाइव डेमो दिखाए जाएंगे।

उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने,रिचार्ज और इस्तेमाल के फीचर्स समझाएंगे।साथ ही शिकायतों के समाधान के लिए सुविधा कियोस्क लगाएंगे।

यह कार्यक्रम रियल-टाइम बैलेंस ट्रैकिंग,सटीक बिलिंग, एनर्जी मॉनिटरिंग और बेहतर सर्विस डिलीवरी जैसे फायदों पर जोर देगा इससे उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण मजबूत होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता राजन आनंद, वरीय प्रबंधक राजस्व राजेश कुमार, जूनियर इंजीनियर कोचाधामन चंदन कुमार दास,डीवीए प्रभात कुमार इत्यादि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!