सुंदर बाड़ी में टीएमटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन,कूट्टी ने बहादुरगंज को 10 रन से हराया

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के सुंदर बाड़ी पंचायत के किसान कॉलेज मैदान सुंदर बाड़ी सोन्था में सोमवार को टीएमटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मुजाहिद आलम के द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच कुट्टी और बहादुरगंज टीमों के बीच खेला गया।जिसमें कूट्टी की टीम ने बहादुरगंज को 10 रनों से पराजित किया।मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का आयोजन सुंदर बाड़ी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष कोचाधामन तनवीर आलम की ओर से किया गया है।उद्घाटन के अवसर पर मुखिया तनवीर आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन,एकता और नेतृत्व की भावना विकसित करता है।

उधर खेल प्रेमियों ने पीएमटी क्रिकेट क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को आगे लाते हैं बल्कि पंचायत में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करता है।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सफीर आलम,जमील अख्तर, पूर्व मुखिया मुनाजिर आलम समेत कई जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई