सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने किया प्रदर्शन,पुलिस ने पुतला किया जब्त

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को उनके समर्थकों ने शहर में प्रदर्शन किया।जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर की अगुवाई में समर्थकों ने पश्चिमपाली चौक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया।यह कार्यक्रम किशनगंज शहर के पश्चिमपाली चौक में पूर्व निर्धारित था।

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने पुतला जलाने के प्रयास को विफल कर दिया।जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी का हम खुलकर विरोध जता रहे है। पप्पू यादव हमेशा गरीबों की आवाज को उठाते आए है।पप्पू यादव की रिहाई तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया था, लेकिन कानून के दायरे में इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर कारवाई की जाएगी।प्रदर्शन में सरफराज खान, इम्तियाज नसर सहित कई अन्य समर्थक मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई