बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने दर्जनों समर्थकों के साथ थामा जेडीयू का दामन,नेताओ ने किया स्वागत

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में जेडीयू का जनाधार बढ़ रहा है ।बड़ी संख्या में लोग जेडीयू से जुड़ कर सीएम नीतीश कुमार के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं।

उसी क्रम में सोमवार को जेडीयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष फैसल अहमद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रहे बाबुल आलम ने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष फैसल अहमद,नगर परिषद अध्यक्ष सह जेडीयू नेता इंद्रदेव पासवान,कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत दानिश इकबाल ने माला पहना कर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सभी का स्वागत किया ।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि सीएम नितीश कुमार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है।कार्यकारी जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि जिले में दो लाख सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित है और लक्ष्य के बहुत करीब वो पहुंच चुके है।

नगर परिषद अध्यक्ष सह जेडीयू नेता इंद्रदेव पासवान ने इस मौके पर कहा कि जेडीयू गठबंधन को कुछ लोग सांप्रदायिक ताकत कहते थे उनके मुंह पर यह करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और इंसाफ एक साथ हो रहा है।जिसका नतीजा है कि लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।इस मौके पर मुस्तफा,शकीर आलम ,सऊद आलम
अंसर आलम,शाहनवाज,मासूम सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!