बुधवार को गायत्री परिवार किशनगंज द्वारा टेढ़ागाछ प्रखण्ड मे जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला प्रतिनिधि पुरण माक्षी के संयोजन में आयोजित यह बैठक मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में जिले द्वारा संकल्पित कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से शांतिकुंज हरिद्वार के नियम अनुसार संपन्न कराना एवं संगठन को मजबूत कराना था कार्यक्रम में ट्रस्टी गणों के साथ जिला प्रतिनिधि गण व प्रखंडों के समन्वयक सहित लगभग सौ की संख्या मे सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक ट्रस्टी मिक्की साहा ने कहा कि जिले मे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेको रचनात्मक कार्य किए जा रहे है बिते वर्षो मे शक्तिपीठ का जो विकास हुआ उससे सभी को अवगत कराया आगे शक्तिपीठ मे कौन कौन सा निर्माण एवं विकास कार्य कराना है उसके लिए मुख्य ट्रस्टी वह सहायक ट्रस्टी ने मिलकर योजना बनाई ।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले भर में सभी रचनात्मक कार्यो के सम्पादन हेतु जिला ट्रस्ट सहयोग के लिए प्रतिबद्द है लेकिन कार्यकर्ता जिला ट्रस्ट के नियमों का पालन शाख्ती से करे तथा पारदर्शिता अनिवार्य रूप से बरते ।
जिला संयोजक सौरभ कुमार ने शताब्दी वर्ष में संकल्पित कार्यक्रमों को लोगो के बीच बिस्तार पुर्वक रखा ।अंत में मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय के अध्यक्षीय संबोधन के बाद शान्तिपाठ करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।कार्यक्रम में मनोज कुमार सिन्हा,कुष्पक राय,नवीन कुमार मल्लाह,चेत नारायण जी, बागेश्वर जी, तुलसी जी, मंजुला भारती,शुशीला देवी,मालवणी देवी ने मुख्य भुमिका निभाई




























