कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौल

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के मजगामा पंचायत के कन्हैयाबाड़ी में शोभा कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया।शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल कन्हैयाबाड़ी से चल कर मस्तान चौक स्थित महानंदा नदी से जल भराव कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए।

इस अवसर पर कथा वाचक पंडित दिलीप पांडे ने कहा कि भागवत कथा का आयोजन एक ऐसा उत्सव है जो ईश्वर की लीलाओं और दिव्य उपदेशों का मार्मिक ज्ञान प्राप्ती का माध्यम है।भागवत कथा के माध्यम से लोगों को धर्म,भक्ति और सेवा की महत्ता का अनुभव होता है। इस संदर्भ में व्यवस्थापक समिति के सदस्य श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि भागवत कथा 14 फरवरी तक चलेगा।

हर दिन कार्यक्रम संध्या तीन से सात बजे तक चलेगा। इसके सफल संचालन में राम किशोर लाल सिंह, श्रवण कुमार सिंह, मनमोहन सिंह, आशीष कुमार कर्ण,रुपलाल सिंह,पवन लाल सिंह, बसंत कुमार सिंह,राजा कुमार सिंह,कमल कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, निरंजन सिंह, रवींद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, राहुल कुमार शर्मा, सिद्धार्थ कुमार शर्मा, विजय कुमार सिंह,सुलेन कुमार सिंह समेत कई ग्रामीण सक्रिय रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई