किशनगंज: आग लगने से एक व्यक्ति का घर जलकर हुआ राख,लाखो की संपत्ति हुआ नुकसान

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में हिम्मत बस्ती निवासी मो. आजम का घर, जलावन घर, कपड़े और अनाज जलकर खाक हो गए। जिससे लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

एक घर से उठी हुई छोटी सी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के दौरान शोर सुनकर आसपास के गांवों से भी लोग आए और आग बुझाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई थी।

पीड़ित मो. आजम ने बताया इस घटना से उनका सबकुछ जलकर राख हो गया है उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। गुरुवार सुबह को मामले की जानकारी अंचल कार्यालय में भी दे दी गई है। राजस्व विभाग के कर्मी आज घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई